दैनिक समाज जागरण
करमा/ सोनभद्र। स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत भरकवाह मे राजस्व गांव चांड़ी से घाघर नहर तक निर्माणाधिन सम्पर्क मार्ग को पक्का बनाये जाने की मांग की गयी है, घोरावल राजवाहा पर बने रेलवे क्रासिंग बन्द होने के बाद उक्त संपर्क मार्ग ही बाजार, बैंक, सहकारी गोदाम, स्कूल, अस्पताल, ब्लाक तहसील आदि पहुंचने का एक मात्र रास्ता बचा है, सम्पर्क मार्ग नही होने से ग्रामीणों को दस किलो मीटर दूरी का चक्कर लगाकर करमा बाजार तक पहुंचना पड़ता है।
ग्राम पंचायत भरकवाह के प्रधान विकास सिंह ने बताया कि लगभग दस साल पूर्व करमा बाजार के समीप घोरावल राजवाहा पर बने रेलवे क्रासिंग को अकारण बन्द कर दिया गया, जिसका क्षेत्र के दर्जन भर गावों के लोगों द्वारा भरपुर विरोध किया गया क्योंकि रेलवे क्रासिंग बन्द होने से पचीस हजार की आबादी प्रभावित हुई है, रेलवे क्रासिंग बन्द होने के साथ ही पूर्व मे चांड़ी गांव के लिए बनाये गये सम्पर्क मार्ग का सीधे बाजार तक पहुंचने तक के लिए कोई खास मतलब नही रह गया, इसलिए दूसरे निर्माणाधीन सम्पर्क मार्ग की अधिक जरूरत पड़ने लगी है, गुलाब प्रसाद, शिव शंकर, ईशवरी प्रसाद, शिव प्रसाद, अखिलेश सिंह धन्नू मौर्या राम केश , राम बिचार आदि गांव के लोगों का कहना है कि सम्पर्क मार्ग बन जाने से बारिश के दिनों मे स्कूल, बाजार, कोर्ट कचहरी जाने के लिए दस किलो मीटर दूरी का चक्कर नही लगाना पड़ेगा, ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



