google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

वीरांगना महारानी दुर्गावती का बलिदान दिवस धूमधाम से मना

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी। अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा द्वारा बुधवार दोपहर राजातालाब स्थित एक वाटिका में वीरांगना महारानी दुर्गावती का 463वां बलिदान दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं नेतृत्व महासभा के जिला अध्यक्ष मोहन शाह ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रोहनिया विधायक सुनील पटेल ने वीरांगना महारानी दुर्गावती को साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की प्रतीक बताते हुए कहा कि उनका जीवन संघर्ष, त्याग और वीरता का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने युवाओं से महारानी दुर्गावती के आदर्शों को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि उनका बलिदान आज भी समाज को प्रेरणा प्रदान करता है।


विचार गोष्ठी के दौरान वक्ताओं ने महारानी दुर्गावती के शौर्य, पराक्रम और त्यागमय जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महारानी दुर्गावती ने अपने राज्य, सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अंतिम सांस तक संघर्ष किया तथा इतिहास में अमिट छाप छोड़ी। उनका बलिदान सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
कार्यक्रम के दौरान महासभा के पदाधिकारियों, समाज के गणमान्य लोगों एवं बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने महारानी दुर्गावती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके बताए आदर्शों और मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र एवं समाज की उन्नति की कामना के साथ किया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)