दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार)नवीनगर थाना क्षेत्र के धनाव गांव निवासी कुमार राजन ने बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में 794वीं रैंक हासिल कर बीडीओ के पद पर चयन पाया है। अपनी इस उपलब्धि से उन्होंने गांव, जिले और परिवार का नाम रोशन किया है।कुमार राजन का जीवन संघर्षों से भरा रहा। बचपन में ही माता-पिता का साया सिर से उठ गया था। लेकिन उन्होंने हालात के आगे हार नहीं मानी और शिक्षा को ही अपनी ताकत बनाया। मैट्रिक की पढ़ाई जीबीआरसी, बोधगया से की ,मरीन इंजीनियरिंग में बी-टेक की डिग्री हासिल की उच्च शिक्षा के बाद एमओ के पद पर कार्यरत रहे।खास बात ये रही कि कुमार राजन ने बीपीएससी की तैयारी मुख्य रूप से सेल्फ स्टडी से की। किसी बड़े कोचिंग संस्थान का सहारा नहीं लिया। उन्होंने सफलता का श्रेय शिव शिष्यता के जनक साहब श्री हरींद्रानंद, दीदी नीलम आनंद और चाचा शिक्षक शिव पूजन सिंह को दिया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



