विनोद कुशवाहा, प्रणव वर्मा और राजकुमार मौर्य होंगे अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य मिंटू कुमार संवाददाता दैनिक समाज जागरण हजारीबाग सदर।
यह निर्णय प्रदेश स्तरीय बैठक में 10 मार्च 2025 को हजारीबाग सर्किट हाउस प्रदेश स्तरीय बैठक में ली गई। बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष राजू महतो और विशिष्ट अतिथि प्रदेश संयोजक प्रणव वर्मा और विनोद कुशवाहा थे। बैठक की अध्यक्षता हजारीबाग जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार ने किया।
सर्वसम्मति से ली गई निर्णय के अनुसार विनोद कुशवाहा, प्रणव वर्मा और राजकुमार मौर्य अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य होंगे ।
कुशवाहा समाज की बेटी स्नेहा कुशवाहा के निर्मम हत्या पर अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा झारखंड प्रदेश में घटना की तीव्र नंदा की और गहरा दुख व्यक्त किया । कहां गया कि स्नेहा कुशवाहा समाज की होनहार बेटी थी। इसकी हत्या कर दी गई । ऐसे में हत्यारों को फांसी की सजा हो ताकि ऐसी घटना को अंजाम देने से पहले अपराधियों को सोचने पर मजबूर होना पड़े ।
तीसरे निर्णय में सर्वसम्मति से कहा गया कि 23 मार्च 2025 को अवध ग्रीस कम्युनिटी हॉल गाय घाट पटना में हो रहे खुला राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड प्रदेश से अधिक से अधिक संख्या में कुशवाहा प्रतिनिधि शामिल होंगे । बैठक को प्रदेश अध्यक्ष राजू महतो , विनोद कुमार कुशवाहा, प्रदेश संयोजक प्रणव वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कुमार ,प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार मेहता, प्रदेश महासचिव प्रभु दयाल कुशवाहा, डॉ अभय कांत मेहता , हजारीबाग जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार, जिला कोषाध्यक्ष रामनारायण कुशवाहा ,जागेश्वर प्रसाद, विजय प्रसाद कुशवाहा, श्रवन कुमार कुशवाहा , सुबोध दागी, मुनेश्वर प्रसाद, राजकुमार मौर्य सहित अन्य प्रतिनिधियों ने बैठक में शामिल होकर अपनी बात रखी ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



