google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ग्रामीण पत्रकार एसोशिएसन की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो चीफ़ सोनभद्र/ समाज जागरण।

करमा/ सोनभद्र। राबर्ट्सगंज व घोरावल तहसील पगिया रोड स्थित पत्रकार सेराज अहमद के कैम्प कार्यालय पर पूर्व निश्चित समयानुसार डॉक्टर परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव “पुष्कर” की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें संगठन के विस्तार और तहसील रावटसगंज इकाई के अध्यक्ष पद पर सर्व सम्मति से रामकेश पूर्व अध्यक्ष के अनुमोदन पर विनोद मिश्रा को सदर तहसील इकाई से चुना गया और घोरावल तहसील की इकाई के अध्यक्ष पद पर पत्रकार सेराज अहमद के अनुमोदन पर बी एन यादव को तहसील अध्यक्ष बनाया गया. आगे होने वाले जिला सम्मेलन की रूपरेखा जिलाध्यक्ष पुष्कर द्वारा तैयार करने पर पत्रकारों के हित के लिए स्वास्थ्य सुविधा, सरकारी बसों में यातायात के लिए सुविधा, और अन्य कार्यालयो में मिलने वाली सुविधा की मांग पूर्ण करने के लिए चर्चाएं की गई जिस पर जिला अध्यक्ष पुष्कर ने विभिन्न मांगों को शासन तक पहुंचाने की बात कही। इस मौके पर जिला अध्यक्ष डॉक्टर परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव, ज्ञान दास कनौजिया, संतोष नागर, विनोद कुमार मिश्रा, सत्य प्रकाश मिश्रा, सेराज अहमद, राम नरेश शुक्ला, रामकेश यादव, बी एन यादव, रविकांत तिवारी, सहित अन्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे अंत में सभा का समापन जिला अध्यक्ष के द्वारा किया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)