google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

संत शिरोमणि सेन जी महाराज की जयंती को भव्यता के साथ मनाने समाज के लोगों ने की बैठक

उमरिया । आगामी 24,25 अप्रैल को दो दिवसीय संत शिरोमणि सेन जी महाराज की जयंती के उपलक्ष में भारतीय सेन समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुखराज राठौर भुसावल के नेतृत्व में भारतीय सेन समाज मध्य प्रदेश प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश सेन ,ओम जी, दीपक सेन,राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष चित्र पवार के मार्गदर्शन में हर वर्ष अनुसार होने वाली जन्मोत्सव की बैठक संपन्न हुई। बैठक में समाज के लोगों ने इस बात का निर्णय लिया कि संत शिरोमणि सेन जी महाराज की जयंती को भव्यता के साथ मनाया जाएगा। इसके लिए समाज के लोगों द्वारा तैयारी भी की जा रही है। बैठक में समाज हित के लिए किए जाने वाले कार्यों पर भी चर्चा की गई।
सेन जयंती के उपलक्ष में दो दिवसीय जयंती महोत्सव की रूपरेखा तैयार की। प्रतिवर्ष अनुसार मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के बांधवगढ़ में जन्मोत्सव में सम्मिलित होने भारतवर्ष के सेन समाज के परिवार जन सैकड़ों की संख्या में उपस्थित होते हैं एक दिन पूर्व चल समारोह निकालकर भजन, उत्सव मनाते हैं एवं जयंती के दिन बांधवगढ़ में जाकर पूजा अर्चना करते हैं। दो दिवसीय उत्सव को भारतीय सेन समाज जिला उमरिया आयोजित करता है। जन्मोत्सव की जरुरी व्यवस्था मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति विभाग एवं उमरिया कलेक्टर के द्वारा लगातार कई वर्ष से की जा रही है। बैठक में उपस्थित समाज जन से व्यवस्था को सुगम एवं आयोजन की भव्यता को लेकर सुझाव की अपील की गई। बैठक में लखन सेन,शिवरतन सेन,गजेन्द्र सेन,सुग्रीव सेन,अरूण सेन,सुदामा सेन,राज श्रीवास,अमित सराठे,चंदन श्रीवास, अरविन्द सेन,अभिनाश सेन,पवन सेन,रोशन सेन,ऋषभ सेन, सहित भारी संख्या में सेन समाज के साथी जन उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)