बिभूति भूषण भद्र दैनिक समाज जागरण संवाददाता
झाडग्राम थाना के प्रभारी निरीक्षक ने सूचना के पश्चात कुछ ही घंटों में लापता लड़के को ढूंढ निकाला।पुलिस की त्वरित कार्रवाई व भूमिका से नाबालिग का परिवार काफी खुश हैं। मालूम हो कि झाड़ग्राम रामकृष्ण मिशन का एक नाबालिग छात्र शुक्रवार के दोपहर रामकृष्ण मिशन से लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी नाबालिग का पता नही चलने पर मिशन के अधिकारियों ने झाडग्राम पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक से संपर्क किया। सूचना मिलने के बाद झाड़ग्राम थाने के प्रभारी निरीक्षक विप्लव कर्मकार के निर्देश पर पुलिस ने तलाशी शुरू किया।शनिवार सुबह आखिरकार नाबालिग को झाड़ग्राम थाना अंतर्गत सार गांव के फुटबॉल मैदान से बरामद किया गया। लापता नाबालिग को उसके परिजनों को सौंप दिया गया। पारिवारिक सूत्रों से पता चला है कि ग्रीष्म अवकाश के बाद छात्र वापस रामकृष्ण मिशन आया परंतु यहां मन नहीं लगने के कारण मिशन से भाग निकला। फिलहाल अपने बेटे को स्वस्थ्य पाकर मां ने झाड़ग्राम थाने के प्रभारी निरीक्षक विप्लव कर्मकार को बधाई दी हैं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



