google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

द मुंबई हलचल और फ्लोरियन फाउंडेशन द्वारा ‘द लीडिंग टॉप 30 नेशनल एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026’ का भव्य आयोजन

” उत्कृष्टता, नेतृत्व और सामाजिक प्रभाव को समर्पित रहा ‘द लीडिंग टॉप 30 नेशनल एक् सीलेंस अवॉर्ड्स’

मुंबई ( गिरजा शंकर अग्रवाल ) – मुंबई में फ्लोरियन फाउंडेशन की संस्थापक अर्चना जैन और मुंबई हलचल के दिलशाद खान के संयुक्त प्रयास से ‘द लीडिंग टॉप 30 नेशनल एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026’ का भव्य एवं गरिमामयी आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर ‘द कूट्योर पेज़ेस’ लक्ज़री कॉफी टेबल बुक (लिमिटेड एडिशन) का भी विशेष विमोचन किया गया! जिसने समारोह को एक विशिष्ट पहचान प्रदान की। यह प्रतिष्ठित कार्यक्रम खंडवाणी ग्रुप के सुहैल खंडवानी द्वारा प्रस्तुत किया गया तथा ट्रेंडिंग टाइम्स के सहयोग से आयोजित हुआ।

आयोजन में नीति आयोग और MSME का विशेष सहयोग रहा, जिससे कार्यक्रम की राष्ट्रीय महत्ता और भी सुदृढ़ हुई।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोधा जी एवं मंजू लोढ़ा जी की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई। विशिष्ट अतिथियों में राकेश अग्रवाल, श्याम सिंघानिया और संजीव गुप्ता जैसे प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक गौरवान्वित किया।इस विशेष अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों—व्यापार, समाजसेवा, चिकित्सा, विधि, शिक्षा, मीडिया, कला और नेतृत्व—में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 30 उत्कृष्ट व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया। सम्मानित हस्तियों में अर्जुन मनोज पुरोहित, किशोर जे. व्यास, तौकीर रही, असमा बटलीवाला, डॉ. अजय एल. दुबे, इस्माइल नज़ीर शाकूर, श्री श्याम कांबले, अभय परपानी, जल्पा मर्चेंट, रूपिका ग्रोवर, मधु लाखोटिया, अंजलिका सोमानी मारू, प्रीति वनिगोट्टा, अपर्णा अहिरराव, रश्मि तिवारी, दैवता चव्हाण-पाटिल, अलेफिया, पवन चौहान, एडवोकेट अशोकवर्धन महेश पुरोहित, एकता जैन, प्रतिभा जैन, माही एस. मोल्ला, एडवोकेट शाहबाज़ खान, सीटीपीआर विपुल नरेंद्र लुथिया, डॉ. रोशन जहां, हर्षुल पटेल, हसन मकबूल मुलानी, सागर विसावड़िया, इमरान शमीम गनी, डॉ. मिथुन पालंगथोर, दीशा नंदी तथा रिशा एवं दिशा मेहरा शामिल रहे!


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)