google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

राष्ट्रवादी ब्राह्मण समाज ने 350 शिवभक्तों को अंगवस्त्र भेंट कर अमरनाथ यात्रा के लिए किया रवाना

नोएडा/ राष्ट्रवादी ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित अमरनाथ यात्रा के अंतर्गत 350 शिवभक्तों को अंगवस्त्र भेंट कर भव्य रूप से रवाना किया गया। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम प्रसाद अवस्थी एवं प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र अग्निहोत्री ने जीआईसी मैदान, सीतापुर से हरी झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं को यात्रा के लिए विदा किया।

आयोजकों ने बताया कि यह धार्मिक यात्रा पिछले आठ वर्षों से निरंतर आयोजित की जा रही है। यात्रा के दौरान श्रद्धालु हरिद्वार, ऋषिकेश, कांगड़ा देवी, मनसा देवी, चंडी देवी, आनंदपुर साहिब गुरुद्वारा, नैना देवी, ज्वाला देवी तथा माता वैष्णो देवी के दर्शन करते हुए बाबा बर्फानी की पवित्र अमरनाथ गुफा तक पहुंचेंगे।

यात्रा का शुभारंभ बाबा जंगलीनाथ महादेव दरबार से किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया। शिव बारात का भव्य आयोजन गाजे-बाजे, फूलों की वर्षा तथा कन्नौज के इत्र की सुगंध के बीच किया गया, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

प्रदेश महामंत्री पियूषकांत मिश्रा के नेतृत्व में यात्रा का संचालन किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप ओझा, अशोक मिश्रा, राजेश शुक्ला, राजेंद्र अग्निहोत्री सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सुरेश राही, रामकृष्ण भार्गव, पवन सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। साथ ही खैराबाद के बजरंग मुनि महाराज एवं अन्य संत-महात्माओं ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)