google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

राज्यमंत्री तथा पूर्व सांसद के कर कमलों द्वारा घाघर नदी पुल का नव निर्माण हवन-पूजन के साथ हुआ शुभारंभ

•~60 वर्ष पूर्व निर्मित जर्जर जीर्ण-शीर्ण घाघर नदी पुल का होगा 432,02 करोड़ लागत से नव निर्माण, लोगों में हर्ष

अवधेश कुमार गुप्ता/ समाज जागरण

गुरमा/ सोनभद्र। वर्षों से उपेक्षित 60 वर्ष पूर्व सीम़ेंट फैक्ट्री के समय से बनी मारकुंडी-गुरमा जिला जेल मुख्यमार्ग स्थित मीना बाजार घाघर नदी पुल काफी जीर्ण शीर्ण हो चुका था तथा इसी मार्ग से जिला के आलाधिकारी समेत जिला कारागार के बंदी, पीएसी, पुलिस प्रशासन समेत आम जनमानस के भी वाहनों का आवागमन को लेकर काफी खतरा बना हुआ था। जो इसके निर्माण को लेकर क्षेत्रीय प्रबुद्ध जनप्रतिनिधियों, जिला जेल प्रशासन भी लिखित मौखिक समेत समाचार पत्रों, पोर्टल आदि के माध्यम से भी दर्जनों बार अवगत करवाया गया था।जिसे संज्ञान में लेते हुए जिला प्रशासन ने शासन स्तर से घाघर नदी पर नव निर्माण पुल की स्वीकृति होने से लोगों में हर्ष की लहर दौड़ गई। जिस आशा उम्मीद को समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार सिंह गोंड तथा पुर्व सांसद नरेंद्र सिंह कुशवाहा द्वारा शुक्रवार को घाघर नदी पुल का नवनिर्माण विधि-विधान, हवन-पूजन कर कार्य का शुभारंभ किये जाने से आसपास के क्षेत्रों में हर्ष की लहर दौड़ गयी है।
इस कार्यक्रम के शुभारंभ से पुर्व भाजपा के कार्यकर्ताओं ने समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार सिंह गोंड तथा पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा का फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर मुख्य रुप से भाजपा मण्डल अध्यक्ष चोपन,
राहुल प्रताप सिंह, तेजधारी यादव, सत्यदेव पाण्डेय, मीनू चौबे, अमरनाथ पनिका, मशालू गिरी, जिलाजीत यादव, जय मंगल गोंड, अधिशासी अभियंता प्रीति पटेल, जितेंद्र सिंह, रवि मौर्या जेई, सदानंद मौर्या जेई, बलवंत सिंह इत्यादि लोग उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)