google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नए थानाध्यक्ष ने किया पदभार ग्रहण।

समाज जागरण, सुखेन्द्र कुमार संवाददाता गोह प्रखंड

औरंगाबाद (बिहार) कमलेश पासवान ने गोह के नए थानाध्यक्ष के रूप में शनिवार को पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के बाद थाने के सभी पुलिसकर्मियों से औपचारिक जान-पहचान की। उसके बाद उन्होंने थाने का जायजा लिया। नए थानाध्यक्ष ने थाना क्षेत्र की जानकारी हासिल कर महत्वपूर्ण समस्याओं पर चर्चा करते हुए थाने में पदस्थापित पदाधिकारी व पुलिस बल के साथ बैठक कर विचार विमर्श कर कई दिशा निर्देश दिया। नव पदस्थापित थानाध्यक्ष ने कहा कि अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था पहली प्राथमिकता रहेगी। मौके पर दधपि मुखिया प्रतिनिधि ईश्वरदयाल सिंह, राजू बर्मा, चन्द्रशेखर आजाद, दरोगा एमपी सिंह, शिवध्यान राम, रामध्यान यादव सहित कई समाजसेवी व जनप्रतिनिधि मौजूद थें।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)