google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

निर्मल कुमार शर्मा के निधन का खबर प्राप्त होते ही शोक का लहर

समाज जागरण , आलोक शर्मा , जिला संवाददात्ता औरंगाबाद (बिहार)

औरंगाबाद (बिहार) 18 दिसम्बर 2022 :- गौरैया एवं पर्यावरण संरक्षण तथा देश के भिन्न भिन्न पत्र पत्रिकाओं में निर्भीकता पूर्वक वैज्ञानिक, राजनैतिक, समाजिक, आर्थिक, अंधविश्वास, व पाखंड के खिलाफ लिखने वाले निर्मल कुमार शर्मा का निधन पर खबर सुप्रभात के संपादक मंडल ने गहरी संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए समाज,देश एवं साहित्य के क्षेत्र में अपूर्णीय छती बताया। संपादक मंडल ने शोकाकुल परिजनों के प्रति सहानुभूति जताते हुए कहा कि इस संकट के समय संपादक मंडल उनके साथ चट्टान के तरह खड़ा है। निधन के जानकारी मिलते ही हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के महिला प्रकोष्ठ के बिहार प्रदेश के राज्य सचिव रिना सिंह, पत्रकार वेदप्रकाश , कामरेड वृत्ति भुनेश्वर एकता मंच के अध्यक्ष उमाशंकर सिंह, औरंगाबाद (बिहार) व्यवहार न्यायालय के वरीय अधिवक्ता बिरेंद्र सिंह, दैनिक समाज जागरण के मगध प्रमंडल प्रभारी अनिल कुमार मिश्र, माकपा के वरीय नेता कामरेड बिरेंद्र प्रसाद भी निर्मल कुमार शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। ज्ञात हो कि लम्बेबीमारी से जुझते हुए अंततः वे 23नवम्बर 2022को अलविदा हो गये। इसकी जानकारी 18 दिसम्बर को शाम 5 बजे उनके द्वितीय सुपुत्र अनुराग भारद्वाज ने खबर सुप्रभात को बताते हुए कहे कि पापा अब दुनिया में नहीं रहे। इस अशुभ समाचार मिलते ही खबर सुप्रभात ने तत्काल संवेदना ब्यक्त करते हुए अपने संपादक मंडल की ओर से मृत आत्मा के प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया है। उनके जानने वाले समाजिक एवं राजनैतिक कार्यकर्ताओं ने भी गहरी संवेदना ब्यक्त करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया है। दिवंगत निर्मल कुमार शर्मा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में प्रताप बिहार के निवासी थे। उन्होंने अपने पीछे धर्मपत्नी ललीता शर्मा एवं दो पुत्र अनुराग भारद्वाज एवं अभिषेक भारद्वाज को छोड़ गए हैं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)