अजमल हसन दैनिक समाज जागरण बिजनौर अफजलगढ़ नेशनल हाईवे 74 धामपुर मार्ग पर बुधवार की भोर प्रातः एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।जब एक लोनी डीपो की रोडवेज बस अनियंत्रित होकर हाइवे पर बनी रेलिंग पर चढ़ गई। गनीमत रही बस रुक गई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।जानकारी अनुसार चालक ताजीम व परिचालक मुकेश सुबह 5 बजे यात्रियों को लेकर एक रोडवेज बस यूपी 30टी 7130 पुराना कालागढ़ से दिल्ली जा रही थी,तभी गांव भूतपुरी समीप बस का स्टेयरिंग फेल हो जाने कारण बस चालक ने बस से अपना नियंत्रण खो दिया। और बस अनियंत्रित होकर हाइवे पर बनी रेलिंग तोड़कर कर बिजली के पोल से जा टकराईं गई। गनीमत रही बस बिजली पोल जा कर रुक गई। हादसे के बाद बस में सवार लोगों में चीख़ पुकार मच गई। बस में सात यात्री सवार थे घटना की जानकारी मिलने पुलिस ने मौके पर पहुंची और दुर्घटना ग्रस्त बस को क्रेन की मदद से हटाकर मार्ग को सुचारू रूप चालू कराया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



