google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

भाजपा की रघुवर सरकार ने अपने कार्यकाल में सिर्फ हाथी उड़ाने का काम किया–रूचिर तिवारी

समाज जागरण,बिनोद सिंह ब्यूरो चीफ सह प्रभारी पलामू प्रमंडल

मेदिनीनगर, पलामू (झारखंड) 5अप्रैल 2023:-भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव शह राष्ट्रीय परिषद सदस्य रुचिर कुमार तिवारी ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि भाजपा के रघुवर सरकार के कार्यकाल में ही पूरे झारखंड में जल जंगल जमीन की लूट मची हुई थी और उसी के समय में जमीन का ऑनलाइन होने के बाद अभी भी झारखंड की पूरी जनता तंगो- तबाह है ऑनलाइन और ऑफलाइन के चक्कर में आम जनता का अंचल कार्यालय में दौड़ते दौड़ते चप्पल टूट जा रहा है वही भाजपा के राज होने के बाद ही झारखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री के द्वारा पदाधिकारियों को निर्देश देकर पूर्व जमींदार परिवार के जाली कागजात के आधार पर कारपोरेट एवं पत्थर माफियाओं के के नाम से केवाला करवा दिया और आज के समय में रघुवर दास के समय में वही फर्जी आम सभा को दिखला कर अनाप-शनाप पत्थर माफियाओं के नाम लिज दे दिया गया आज पूरा पलामू जिला की आम जनता पत्थर माफियाओं से परेशान है और धूल फाकने को विवश है। वहीं रघुवर दास के समय विकास के नाम पर केवल लूट मचा था इन्होंने केवल हाथी उड़ाने का काम किया। और आज जब यह सत्ता से बाहर है तो खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे वाली हाल हो गई है वे आम जनता का दर्द बयान करते फिर रहे हैं और डबल इंजन सरकार की दुहाई दे रहे हैं। जबकि अब नया टेक्नोलॉजी में डबल इंजन की कोई आवश्यकता नहीं है। भाजपा के लोग झारखंड में सत्ता से बाहर होने के बाद सत्ता के लिए छटपटा रहे हैं लेकिन इनकी हालत पानी से निकले मछली की तरह छटपटाते रह जाएगी।दोबारा इलेक्शन होने के बाद रघुवर दास को पुनः झारखंड की जनता छत्तीसगढ़ भेज देगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)