ब्यूरो चीफ़ सोनभद्र।
दैनिक समाज जागरण
ओबरा/ सोनभद्र। समाजवादी पार्टी ओबरा विधानसभा के अगोरी सेक्टर की सेक्टरवार पीडीए जन पंचायत कार्यक्रम का आयोजन मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। जिसकी अध्यक्षता पीडीए जन पंचायत जोन प्रभारी श्री राम सजीवन अहीर ने एवं संचालन विधानसभा महासचिव श्री अमरनाथ यादव ने की। इस बैठक में ओबरा विधानसभा के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
पीडीए जन पंचायत बैठक में उपस्थित मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अनिल यादव ने पीडीए पंचायत की समीक्षा की और साथ ही यह निर्देश भी दिया कि ओबरा विधानसभा के सभी पदाधिकारी अपने-अपने बूथ पर पीडीए पंचायत आयोजित करें ताकि पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों को उनका हक मिल सके। पीडीए पंचायतों के आयोजन से वर्तमान सरकार काफी परेशान है और जनता में तरह तरह के भ्रम फैला रही है। साथ ही मतदाता सूची में भी ऑनलाइन नये मतदाताओं के नाम बढ़ाने के भी निर्देश दिये।
इस पीडीए जन पंचायत बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक सभा मुस्तफा सिद्दीकी, जिला उपाध्यक्ष श्री मुनीर अहमद, जिला उपाध्यक्ष रमेश यादव, जिला प्रवक्ता रमेश वर्मा, विधानसभा अध्यक्ष परमेश्वर यादव के साथ अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



