google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

गरीब का आशियाना जला,घर का सारा सामान जलकर राख

राहुल कुमार गुप्ता, संवादाता विष्णुगढ़,दैनिक समाज जागरण।

विष्णुगढ़।प्रखंड के ग़ल्होवर पंचायत के केन्दूवाडीह निवाशी दशरथ महतो के घर रविवार की सुबह अचानक आग लग गई।घर में रखे घरेलू सामान सभी जलकर राख हो गया। रविवार सुबह लगभग 8 बजे अचानक आग लग गई।आग की लपटे और धुआं निकलता देखकर घर वाले चिल्लाए तो आसपास के ग्रामीण दौड़कर आए और आग को बुझाने का प्रयास किया।काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया तब तक घर का सारा सामान जल कर राख हो चुका था।घटना से चिंतित पीड़ित परिवार का रो रो कर बुरा हाल था।घटना की जानकारी प्रखंड प्रशासन एवं स्थानीय मुखिया को दी गई।मुखिया ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)