समाज जागरण दीपक सरकार
विभागीय अधिकारियों ने कहा, दावों के त्वरित निपटारे को लेकर डाक विभाग प्रतिबद्ध
छतरपुर (पलामू)।
बीमा अगर सोच समझ कर सही जगह से ली जाए तो जीते जी भी सपने पूरे कर सकते है और दुनिया से जाने के बाद भी अपने पीछे छोड़ गए अपनों की आर्थिक सहायता कर सकते है । कुछ ऐसा ही उदाहरण पेश किया है पलामू पोस्टल डिवीजन ने — जहाँ ग्रामीण पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस (RPLI) की बीमाधारक प्रीति कुमारी की असामयिक मृत्यु के उपरांत उनके परिवार को ₹6,41,000 (छः लाख इकतालीस हज़ार रुपये) की बीमित राशि प्रदान की गई।
यह राशि मंगलवार को एक सादे समारोह में डाक ओवरसीयर बलि प्रसाद और विकास कुमार द्वारा मृतका के पति धनंजय कुमार सिंह को सौंपा गया। इस दौरान चपरवार शाखा डाकपाल बी शर्मा भी उपस्थित रहे, जिन्होंने बताया कि दिवंगत प्रीति कुमारी ने वर्ष 2019 में RPLI योजना के तहत ₹5 लाख की बीमा पॉलिसी ली थी और नियमित रूप से प्रीमियम का भुगतान करती रही थीं।
दुर्भाग्यवश, इसी वर्ष 24 जनवरी 2025 को उनका निधन हो गया। परिवार पर अचानक दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, लेकिन इसी बीच डाक विभाग ने संवेदनशीलता दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई की। विभाग ने आवश्यक कागजात मिलने के बाद सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की और कुछ ही महीनों में बोनस सहित पूरी राशि स्वीकृत कर
उन्होंने आगे कहा कि डाक विभाग का उद्देश्य केवल पत्र या पार्सल पहुंचाना नहीं, बल्कि लोगों के जीवन में विश्वास और सुरक्षा पहुंचाना है
इसमें बीमित व्यक्ति की मृत्यु के बाद लाभार्थी को सीधे डाक विभाग द्वारा भुगतान किया जाता है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



