google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

छपका विद्युत उपकेंद्र की बिजली 29 मार्च को 2 घंटे रहेगी बंद

प्रस्तावित स्विच यार्ड अनुरक्षण का कार्य के कारण आपूर्ति रहेंगी बाधित

समाज जागरण, अवधेश कुमार गुप्ता

सोनभद्र। जनपद के राबर्ट्सगंज विकासखंड क्षेत्र स्थित छपका पावरहाउस से जुड़ी बिजली आपूर्ति रविवार 29 मार्च 2026 को कुछ घंटों के लिए पूरी तरह बाधित रहेगी। विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 132/33 के.वी. उपकेंद्र छपका रावर्ट्सगंज पर दिनांक 29 मार्च 2026 को समय 11बजे से 13बजे तक स्विचयार्ड के अनुरक्षण का कार्य प्रस्तावित है जिसके कारण 132/33 के०वी० विद्युत छपका राबर्ट्सगंज से निर्गत समस्त 33 के०वी० लाइनों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी, फलस्वरूप राबर्ट्सगंज शहर, जिलाधिकारी कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं 33/11 के0वी0 उपकेन्द्र पन्नूगंज, रामपुर, कुसुम्हा, दुबेपुर, शाहगंज, ऊंचडीह, केवली एवं सलखन इत्यादि क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति उक्त समय में बाधित रहेगी। जिसके कारण यह निर्णय लिया गया है।


विद्युत वितरण खंड रावर्ट्सगंज सोनभद्र के अधिशासी अभियन्ता इ. ओपी गुप्ता ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि लाइन की सुरक्षा और निर्वाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए यह कार्य आवश्यक है।इसी कारण 11बजे से दोपहर 13 बजे तक क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। उन्होंने क्षेत्र के सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली कटौती को ध्यान में रखते हुए पहले से आवश्यक तैयारियां कर लें। विशेष रूप से पेयजल और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए पानी आदि की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके। उन्होंने कार्यरत सभी विद्युत कर्मियों को भी निर्देशित किया है कि वे निर्धारित समय पर उपस्थित होकर लाइन पर होने वाले कार्य को पूरी सुरक्षा के साथ और समयबद्ध तरीके से पूरा कराएं, जिससे निर्धारित अवधि के बाद विद्युत आपूर्ति सुचारु रूप से बहाल की जा सके।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)