279 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी की तलाश जारी
समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश
पटना/ जिले के पालीगंज में पुलिस की सहयोग से मंगलवार को मद्ध निषेध की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्यवाई करते हुए पालीगंज थाना क्षेत्र के मसौढ़ा गांव से 279 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है।
जिसकी जानकारी देते हुए मद्ध निषेध के पालीगंज सुपरिटेंडेंट अभय कुमार ने बताया कि बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर मद्ध निषेध बिभाग के पालीगंज अधीक्षक के द्वारा एक टीम का गठन किया गया।
जिसमे शामिल सहायक अवर निरीक्षक धनन्जय कुमार के नेतृत्व में मनीष कुमार सिंह, सुधीर कुमार, मनुरंजन कुमार, पकंज कुमार, राहुल कुमार, मद्य निषेध सिपाही, होमगार्ड, ग्रुप सेन्टर पालीगंज एवं पालीगंज थाना के सहयोग से मसौढा में छापामारी की गई। छापामारी के क्रम में परती जमीन पर भूसा के अंदर छुपा कर रखे गए विभिन्न ब्रांड जैसे रॉयल स्टेज,एमसी डावेल व रॉयल चैलेंज व्हिष्की नामक भारी मात्रा में विदेशी शराब जप्त की गई। वही अभियुक्त फरार है। वही अनुसंधान जारी है। साथ ही अभियुक्त का पता लगाकर अभियुक्त के विरुद्ध कारवाई की जायेगी। विदेशी शराब की कुल मात्रा 279.000 लीटर है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



