पंकज कुमार पाठक, दैनिक समाज जागरण
पदमा -प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को सहियाओं ने सीएचसी प्रभारी डॉ. धीरज कुमार पर अभद्र भाषा के प्रयोग का आरोप लगाते हुए उग्र प्रदर्शन किया। सहियाओं ने कार्य बहिष्कार कर अस्पताल परिसर में विरोध जताया।आरोप है कि एक सहिया से स्पष्टीकरण मांगने के दौरान प्रभारी चिकित्सक ने अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया, जिससे अन्य सहियाएं आक्रोशित हो गईं।
सूचना मिलने पर मुखिया, विधायक प्रतिनिधि सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे, लेकिन घंटों चली वार्ता के बावजूद विवाद सुलझ नहीं सका। वहीं डॉ. धीरज कुमार ने आरोपों को नकारते हुए कहा कि उन्हें याद नहीं है कि उन्होंने क्या कहा था और किसी को अपमानित करने का उनका इरादा नहीं था। सहियाओं ने मामले की लिखित शिकायत जिला स्वास्थ्य समिति व उपायुक्त से करने का निर्णय लिया है। घटना के बाद सीएचसी में तनाव का माहौल बना रहा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



