google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आजादी के मतवाले आजाद को किया याद

छात्र छात्राओं ने प्रस्तुत किए देश भक्ति गीत

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
देश की आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका अदा करने वाले अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि शुक्रवार को मनाई गई। अमर शहीद चंद्र शेखर आजाद सेवा समिति द्वारा लोकापुर गांव में स्थापित आजाद मैदान में आयोजित कार्यक्रम में अमर शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आजाद पार्क में स्थित चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा के समक्ष जुटे संगठन के कार्यकर्ता और भाजपा नेता कपिल नारायण पांडेय ने माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। कपिल नारायण पांडेय ने कहा कि उन्होंने बचपन से ही देश को आजाद कराने की ठान ली थी।

देश को गुलामी की जंजीरों से आजाद कराने के लिए अपने आप को बलिदान कर दिया। कहा कि वह चारों ओर से घिर जाने के बाद अंग्रेजों के हाथ लगने के बजाय मौत को गले लगाना बेहतर समझा। उनके इस बलिदान से युवाओं व देशवासियों को राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा लेनी चाहिए। अध्यक्ष दिनेश चंद्र दुबे और सचिव गुलाब चंद्र दुबे संयुक्त रूप से कहा कि अब समय आ गया है कि उनकी राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा लेकर युवा समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए आगे आए।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सुशील कुमार पांडेय ने कहा कहा कि चंद्रशेखर आजाद सदियों तक युवाओं के प्रेरणा स्रोत रहेंगे। जो समाज अपने पुरखों की शहादत को भूल जाता है इतिहास उन्हें क्षमा नहीं करता। इस मौके पर ओम प्रकाश दुबे(राजस्व निरीक्षक),कृष्ण नंद पांडेय,गौरीश सिंह,भानु पांडेय,शुभम दुबे,अजय,अरविंद दुबे पूर्व ग्राम प्रधान,राजन दुबे,पप्पू दुबे सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)