अभय कुमार मिश्रा,दैनिक समाज जागरण, ब्यूरो चीफ, कोल्हान झारखंड
सरायकेला खरसावां (झारखंड) 19 सितंबर 2025: बिल्डरों की मनमानी और रेरा नियमों की खुलेआम हो रही अनदेखी को लेकर राष्ट्रीय जनता दल ने मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश अध्यक्ष जनार्दन कुमार ने शुक्रवार को उपायुक्त से मुलाकात कर इस मुद्दे पर कड़ा विरोध दर्ज कराया।
उन्होंने आरोप लगाया कि बिल्डर आम लोगों से खुलेआम लूट और धोखाधड़ी कर रहे हैं। आदित्यपुर स्थित सिटी पैलेस दिन्दली बस्ती का उदाहरण देते हुए श्री कुमार ने कहा कि बिल्डर सौरभ अग्रवाल ने पंद्रह साल बीत जाने के बाद भी सोसायटी का हैंडओवर नहीं दिया है। इसके विपरीत अवैध तरीके से जबरन मेंटेनेंस वसूला जा रहा है, जो जनता के साथ खुला अन्याय और कानून का मजाक है।जनार्दन कुमार ने कहा कि राजद जनता को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है और भ्रष्ट बिल्डरों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि जनता की आवाज़ को नज़रअंदाज़ करना अब संभव नहीं है।राजद नेता ने कहा कि अगर प्रशासन ने शीघ्र सख्त कार्रवाई नहीं की, तो पार्टी व्यापक जनआंदोलन करने को बाध्य होगी। ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में ज़िला अध्यक्ष बैजु कुमार, पूर्व ज़िला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह और वरिष्ठ नेता डी.एन. सिंह शामिल थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



