- ईश्वरीय स्नेह मिलन कार्यक्रम में मीडिया बंधुओं को किया गया सम्मानित
- रॉबर्ट्सगंज के ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय भवन में हुआ आयोजन
समाज जागरण/ डॉ अरुण पांडेय “गुरुजी”
सोनभद्र। सशक्त, समृद्ध और सुसंस्कृत भारत के नवनिर्माण में मीडियाकर्मियों की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण है। जैसे सीमा पर जवान, खेतों में किसान देश की सुरक्षा और संरक्षा करते हैं,वैसे ही सजग मीडियाकर्मी जनता की आवाज बनकर लोकतंत्र की आत्मा को सशक्त और मूल्यनिष्ठ बनाते हैं। ब्रेकिंग न्यूज और नकारात्मक समाचार संवेदनशीलता तो पैदा करते हैं,परन्तु सकारात्मक समाचार ही समाज के व्यापक फलक पर प्रभाव डालकर परिवर्तन की संवाहक बनती हैं। उक्त बातें बीके सुमन बहन ने रविवार की शाम ब्रह्माकुमारीज संस्था के स्थानीय सेवाकेन्द्र पर मीडिया बंधुओं के सम्मान में आयोजित “ईश्वरीय स्नेह मिलन” कार्यक्रम में बोलते हुए कही ।
इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रिंट और इलेक्ट्रोनिक मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकार, छायाकार एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ पिता श्री ब्रह्मा बाबा एवं निराकार ज्योतिर्बिंदु स्वरूप परमपिता परमात्मा शिव बाबा की स्मृति से हुआ। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र की मुख्य संचालिका बी.के. सुमन दीदी ने सभी मीडिया बंधुओं का तिलक,अंगवस्त्रम और फूलो द्वारा स्वागत की। बी के कविता बहन ने शब्दों द्वारा आत्मीय स्वागत करते हुए कहा कि मीडिया समाज और लोकतंत्र की आवाज है। बी के दीपशिखा बहन ने संस्था की गतिविधियों पर प्रकाश डाला।
ब्रह्माकुमारी सेवाकेंद्र की मुख्य संचालिका बी के सुमन दीदी ने कहा कि आज के व्यस्त जीवन में मानवीय मूल्य और संवेदनाएं अस्त हो रही हैं। अंतहीन प्रतिस्पर्धा से जीवन में तनाव, चिंता और मानसिक दबाव बढ़ रहा है। ऐसे समय में राजयोग मेडिटेशन, सकारात्मक चिंतन, आत्म-जागरूकता और परमात्म-स्मृति को जीवन में अपनाकर मन को शांत एवं तनावमुक्त बनाया जा सकता है। जब मन सकारात्मक और शांत होगा, तो हमारी सोच, व्यवहार और कार्यशैली में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा।
कार्यक्रम में मीडिया प्रतिनिधियों को तनावमुक्त जीवन, सकारात्मक सोच, राजयोग एवं आध्यात्मिक मूल्यों के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही समाज के प्रति मीडिया की जिम्मेवारी और सकारात्मक पत्रकारिता के महत्व पर भी विचार साझा किए गए।
ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र की ओर से मंच का संचालन कर रहे डा०बी के हरीन्द्र भाई जी ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज विज्ञान मंगल पर जीवन ढूंढ रहा है, परन्तु जीवन में मंगल तो अध्यात्म से ही आयेगा।समाज में शांति, प्रेम, सद्भाव एवं सकारात्मकता के प्रसार में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम के अंत में सभी मीडिया बंधुओं ने इस आत्मीय आयोजन के लिए ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र के प्रति आभार व्यक्त किया। वरिष्ठ पत्रकार रवीन्द्र केशरी, शेख जलालुद्दीन, विवेक पाण्डेय, गणेश सैनी ने संस्था के मुख्यालय माउंट आबू जाने का अनुभव सभी के समक्ष सुनाकर मुख्यालय में संचालित हो रहे सेवा को ईश्वरीय मार्ग दर्शन से प्रेरित बताया। उपस्थित अतिथियों को सात्विक भोजन प्रसाद भी स्वीकार कराया गया।
इस प्रोग्राम मे शामिल हुए वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र त्रिवेदी, राम प्रसाद यादव, राजेश कुमार पाठक, कौशलेंद्र पांडेय,अंशुमान पांडे , रंगेश कुमार सिंह, मनोज वर्मा , शक्ति पाल , प्रमोद चौबे, कृष्णा उपाध्याय , दिनेश पांडे, चिंता पांडे , सत्यनारायण यादव, भानु प्रताप, अमित सिंह, एम एम शुक्ला , विष्णु कुशवाहा, राकेश भूषण पाठक , विशाल टंडन सहित बड़ी संख्या में पत्रकार बंधुओं को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे बी के सरोज बहन, सिया बहन, फूलमती बहन, सावित्री माता, अवधेश भाई, गोपाल भाई, मनोज धर दूबे, डॉक्टर संजय सिंह, राजीव भाई नें सक्रिय योगदान दिया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



