मारपीट करने वाले पांच आरोपितों पर नामजद रिपोर्ट, आरोपित फरार
, शहडोल जिले में अवैध रेत का खनन कर परिवहन करने वाले माफिया के हौंसले लगातार बुलंद होते जा रहे है। यदि कोई उनके इस अवैध कारोबार को रोकने का प्रयास करता है, तो. वो जान लेने उतारू हो जाते हैं। बाणसागर क्षेत्र में लगातार माफिया सरकारी अमले को निशाना बना रहा है। इसके बावजूद रोक नहीं लग पा रही है। शुक्रवार को भी वन विभाग की टीम रेत का अवैध उत्खनन रोकने गई थी तो रेंजर पर माफिया ने हमला कर दिया। बेरहमी से रेंजर की पिटाई की गई है और देवलौंद थाने में पांच के विरुद्ध नामजद अपराध दर्ज है, लेकिन अभी तक आरोपित गिरफ्तार नहीं हुए है। इतना ही इस मामले को पुलिस दबाने में भी लगी रही। इसके पहले इसी क्षेत्र में एक पुलिस के उप निरीक्षक और एक – पटवारी की हत्या भी हो चुकी है। इसके बावजूद देवलींद और ब्यौहारी क्षेत्र में अवैध रेत का कारोबार नहीं रुक रहा है।
जानकारी के अनुसार देवलौंद थानी क्षेत्र के सोन घड़ियाल अभ्यारण्य में रेत का अवैध उत्खन की सूचना मिलने परं रेंजर मुकेश अलावा अपनी टीम के साथ बनास नदी सथनी घाट गए थे। पेट्रोलिंग के दौरान उन्होंने देखा कि नदी में अवैध खनन हो रहा है। इसके बाद . वह अपनी टीम के साथ आगे बढ़े तो इसी बीच खनन माफिया ने रेंजर मुकेश अलावा पर हमला बोल दिया। रेंजर को घेर कर एक दर्जन से अधिक लोगों ने जमकर मारा-पीटा और वहां से भाग गए। इसके बाद घटना की शिकायत देवलौद थाने में रेंजर मुकेश अलावा ने
दर्ज करवाई। पुलिस ने रेंजर की शिकायत पर दीप सिंह बघेल, प्रमोद सिंह बघेल, प्रसू सिंह, विक्कू सिंह सहित एक अन्य पर शासकीय कार्य में बाधा एवं अन्य धाराओं के तहत
अपराध दर्ज कर लिया। इस बात की जब देवलौद थाने से
पुष्टि की गई तो थाना प्रभारी ऐसी किसी भी घटना को नकार दिया, लेकिन एफआइआर की कापी सामने आने के बाद मामला उजागर हो गया। जिस रेंजर की पिटाई हुई है, वे सीधी जिले में पदस्थ है, लेकिन घटना स्थल शहडोल जिले का देवलौद थाना है, इसलिए यहां
रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
उल्लेख है कि देवलोंद वही क्षेत्र है जहां पटवारी प्रसन्न सिंह की 2023 में माफियाओं ने ट्रैक्टर से कुचल कर हत्या की थी। इसके बाद 2024 में ब्यौहारी थाने में पदस्थ एएसआइ महेंद्र बागरी की हत्या की थी। दोनों सरकारी कर्मचारी रेत का अवैध खनन व परिवहन होने की सूचना पर कार्रवाई करने गए थे। अवैध खनन रोकने का प्रयास किया तो ट्रैक्टर से कुचलकर दोनों हत्या कर दी थी। दोनों हत्या का मामला राजधानी तक पहुंचा था, इसके बाद जिला प्रशासन व पुलिस ने संयुक्त रूप से मिलकर बड़ी कार्रवाई की थी। कुछ दिन तक माफिया सकते में थे, लेकिन अब फिर इनके हौसले बुलंद है। यह वजह है कि अब रेंजर पर हमला कर दिया।
रेजर पर हमला हुआ है। अवैध खनन रोकने के दौरान घटना घटी है।
पुलिसिया कार्रवाई से हम संतुष्ट नहीं है। रेंजर ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करवाई है, लेकिन अभी तक पुलिस का ठीक से सहयोग नहीं मिल रहा है, जिससे माफिया बच रहे है।
राजेश कन्नाटी, डीएफओ
‘सोन-घड़ियाल अभ्यारण्य।
सोन-घड़ियाल वन परिक्षेत्र के रेंजर पर हमला हुआ है। इसका थाना क्षेत्र देवलौद है। पांच लोगों के विरुद्ध अपराधिक मामला दर्ज किया है। मामले की जांच चल रही है। आरोपितों के रिकार्ड खंगाले जा रहे है। अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन जल्द ही होगी।
रामजी श्रीवास्तव,
पुलिस अधीक्षक शहडोल।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



