google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

युवाओं के प्रेरणा स्रोत ने दिखाये हिंदू दर्शन

बिरसिंहपुर पाली –स्वामी विवेकानंद जी के जन्म जयंती प्रतिवर्ष की तरह ” भारतीय राष्ट्रीय युवा दिवस” को सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रकाश नगर मे सामूहिक योग एवं सूर्य नमस्कार का उत्सव का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में मंचासीन मुख्य अतिथि श्रीमती आशा उपाध्याय जी ने योगासन के विभिन्न पहलुओं से भैया बहनों को अवगत कराया। योग जीवन में एवं योग से जीवन के सारांश को विशिष्ट अतिथि श्री राम जी सोनी जी ने युवा मंच पर भारत दर्शन प्रस्तुत कर कहां की स्वामी जी का दर्शन एवं स्वामी जी के जीवन तथा कार्य के पश्चात निहित उनके आदर्श ही भारतीय युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हो सकता है।

विद्यालय समिति के पूर्व व्यवस्थापक श्री राम बहादुर सिंह जी ने सूर्य नमस्कार को सामूहिक प्रदर्शन एवं उत्साह के साथ उपस्थित सभी भैया बहनों की प्रशंसा की। युवा दिवस में मंचासीन श्री आर आर विश्वकर्मा जी उपाध्यक्ष विद्या भारती प्रकाश नगर, स्थानीय समिति के कोषाध्यक्ष श्रीमान सी पी विश्वकर्मा जी, अभिभावक बंधुवरों आगंतुकों का युवा दिवस में सम्मिलित होने हेतु आभार विद्यालय के प्राचार्य श्री राकेश तिवारी जी द्वारा व्यक्त किया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)