समाज जागरण/ ब्यूरो चीफ सोनभद्र
सोनभद्र। एस आई आर को लेकर इस समय पूरे देश में अभियान चल रहा है। खास दिक्कत ग्रामीण क्षेत्र के उन लोगों को आ रही है जो ज्यादा पढ़े लिखे नहीं है। समाजवादी पार्टी के “एस आई आर, पी डी ए प्रहरी” के रूप में समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव प्रदीप यादव एस आई आर फॉर्म भरवाने को लेकर मतदाताओं के घर-घर, गली-गली स्वयं जाकर अपने बूथ संख्या–39 प्राथमिक विद्यालय अगोरी खास, के साथ–साथ बूथ संख्या 38, और बूथ संख्या 127 (प्राथमिक विद्यालय बिजौरा) पर भी सभी ग्रामीणों के घर-घर जा कर फॉर्म भरे और मतदाताओं से अपील किये कि आप सभी लोग शत प्रतिशत अपना अपना फार्म भरकर सभी लोग ध्यान पूर्वक पढ़कर अपने बीएलओ के पास जमा करें, जिससे सभी लोग मताधिकार से अच्छादित रहे हैं। वही 2003 के पुराने वोटर भी अपनी डिटेल सही तरीके से भरें। प्रदीप यादव ने कहा कि 2027 का चुनाव जीतना है तो हर हाल में सभी कार्यकर्ताओं को बूथ प्रभारियों को बूथ अध्यक्षों खास तौर पर को इस अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना होगा इस अवसर पर बीएलओ रामचंद्र साहनी बीएलओ अशोक साहनी, बीएलओ सोनू भारती तथा अनूप मिश्रा, दूधनाथ, छोटू, श्रवण, सोखाड़ी, श्री धर के साथ दर्जनों लोग मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



