समाज जागरण धनंजय मोदनवाल
पिंडरा।
कैबिनेट पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहाकि सरकार आम जनता को सरकारी सुबिधाये एक छत के नीचे दिलाने के लिए कृत संकल्पित है। उसी क्रम में पूरे प्रदेश में मिनी सचिवालय स्थापित किये जा रहे हैं।
उक्त बातें शनिवार को पिंडरा विकास खण्ड के चारों स्थित ग्राम सभा मे नवनिर्मित मिनी सचिवालय के उद्घाटन अवसर कही। उन्होंने कहाकि सरकार गांव के निचले स्तर के लोगों के भागदौड़ को कम करने के लिए हर गांव में आवास, आय, जाति प्रमाण पत्र समेत अनेक प्रमाण पत्र के साथ जन्म से लेकर मृत्यु प्रमाण पत्र तक बन रहा है। मिनी सचिवालय आम लोगों के लिए सुबिधा जनक हो इसके लिए हर तरह की सुविधाओं को जोड़ा जा रहा है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों गांव के लोगों को एक छत के नीचे सभी सुबिधाये मिलेगी।
पंचायती राज मंत्री सुबह साढ़े 11 बजे पहुचे। ग्राम सभा पहुचने पर सुभासपा के नेता और पंचायत विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उनको बुके देकर स्वागत किया गया।
इस दौरान
ग्राम प्रधान रमेश राजभर, एडीओ पंचायत अशोक चौबे, सेक्रेटरी राकेश पाल, सुभासपा नेता गुलाम मोहम्मद, गणेश चौहान, पवन सिंह, उमेश राजभर, कैलाश राजभर, दिनेश राजभर, घुन्नुर राजभर, सत्यदेव राजभर, बिहार राजभर, श्याम सुंदर पांडे समेत लोग मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



