समाज जागरण/ आदिवासी सुनील त्रिपाठी
चोपन/ सोनभद्र। नगर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को लेकर गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। इसी क्रम में ओबरा उप जिलाधिकारी विवेक सिंह ने नगर क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।उपजिलाधिकारी ने गुरुद्वारा इंटर कॉलेज, रेल कर्मचारी इंटर कॉलेज, केंद्रीय विद्यालय सहित अन्य बूथों पर पहुँचकर चल रहे पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों से पुनरीक्षण प्रक्रिया पर विस्तृत चर्चा की और कार्य में पारदर्शिता व तेजी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में मतदाता सूची अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी पात्र नागरिक समय रहते अपना मतदाता पुनरीक्षण कार्य अवश्य पूरा करें तथा अपने निकटतम बूथ पर जाकर आवश्यक प्रक्रियाएँ जल्द से जल्द पूरी करें, ताकि आगामी चुनाव के लिए मतदाता सूची सटीक एवं त्रुटिहीन रूप से तैयार की जा सके। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय केशरी, क्षेत्रीय लेखपाल चंदन शर्मा, हिमांशु, बीएलओ दूधनाथ,राहुल मिश्रा, तेजात्मा भी उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



