ब्यूरो समाज जागरण
सोनभद्र। दुद्धी में बैंक ऑफ इंडिया शाखा के ब्रांच मैनेजर पर अभद्र व्यवहार और मारपीट की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया गया है। जानकारी के अनुसार, एक युवा समाजसेवी किसी कार्य से बैंक पहुँचे थे, जहाँ कथित रूप से ब्रांच मैनेजर ने उनके साथ न सिर्फ अभद्रता की, बल्कि मारपीट की धमकी भी दी।
घटना से क्षुब्ध युवा समाजसेवी सीधे दुद्धी कोतवाली पहुँचे और पूरी घटना का विवरण देते हुए एक लिखित तहरीर दर्ज कराई। पीड़ित युवक ने मांग की है कि बैंक कर्मियों द्वारा आम जनता के साथ इस तरह के व्यवहार पर कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। पूरे प्रकरण को लेकर स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखने को मिल रही है, और सभी न्यायोचित कार्रवाई की अपेक्षा कर रहे हैं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



