google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

टोली गोंगपा स्थापना दिवस में शामिल होने अमरकंटक रवाना

अनिल कुमार अग्रहरि

डाला/ सोनभद्र। राबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र के परास पानी से लगभग डेढ़ सौ अधिक संख्या में महिला पुरुष की टोली गोगपा पार्टी के स्थापना दिवस में शामिल होने मंगलवार को लगभग तीन बजे रवाना हुए। मिली जानकारी के मुताबिक गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के द्वारा 14 जनवरी को स्थापना दिवस अमर कंटक जिला अनूपपुर मध्य प्रदेश में आयोजित किया गया है जिसको लेकर कोटा ग्राम पंचायत से लगभग तीन बसों में सवार होकर डेढ़ सौ अधिक आदिवासी ग्रामीण महिला व पुरुष आर के सिंह आरमो राष्ट्रीय प्रचार मंत्री के नेतृत्व में कोटा ग्राम पंचायत के टोला परास पानी से अमर कंटक के लिए रवाना हो गया। वहीं बताया गया कि जिले भर लगभग पांच लोगों अधिक ग्रामीणो के रवाना होने की संभावना है।
इस दौरान शिवप्रसाद अरमो, रामचंद्र, विजय परसते, मंजू वशधारी राम आसरे, गौरीशंकर, अनिता, सुनिता, महेंद्र, संगीता आदि महिला पुरुष मुख्य रूप से शामिल रहें।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)