- बीएसए मुकुल आनंद पाण्डेय के संरक्षण एवं धन्नजय सिंह बीइओ नगवां के निर्देशन में संचालित हुआ कैंप
ब्यूरो चीफ़ सोनभद्र/ दैनिक समाज जागरण
सोनभद्र। बेसिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित, राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के उद्देश्यों को दृष्टिगत रखते हुये परिषदीय उच्च प्राथमिक एवं कम्पोजिट विद्यालयों के बच्चों के समग्र विकास हेतु 21 मई को समर कैंप प्रारंभ होकर 10 जून, 2025 तक संचालित हुआ। मुकुल आनंद पांडेय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सोनभद्र के संरक्षण एवं धनंजय कुमार सिंह खंड शिक्षा अधिकारी नगवां के निर्देशन में बीस दिवसीय समर कैंप पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय पल्हारी नगवा सोनभद्र में सकुशल सम्पन्न हुआ।
खंड शिक्षा अधिकारी नगवां धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि नगवां के 49 उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में समर कैंप का आयोजन किया गया। उन्होंने समर कैंप सम्पन्न कराने में योगदान देने वाले सभी शिक्षामित्रों, अनुदेशकों व शिक्षकों को बधाई दी।
ब्लाक स्काउट मास्टर नगवां डॉ बृजेश महादेव ने बताया कि इस समर कैंप के माध्यम से बच्चे रचनात्मकता कार्य, आत्मविश्वास एवम् जीवन कौशल, शिक्षक-विद्यार्थी का आत्मीय सम्बन्ध, सामुदायिक सहभागिता, सामाजिक, सांस्कृतिक मूल्य, खेलकूद, कला, विज्ञान और सांस्कृतिक गतिविधियां, आत्मविश्वास और क्षमता की भावना विकास को सीखा। तीन सप्ताह तक चलने वाले समर कैंप में बतौर प्रशिक्षक शिव शंकर शिक्षा मित्र एवं उर्मिला देवी शिक्षा मित्र ने भी बच्चों को अधिकतम सीखाने का प्रयास किया।
बता दें कि प्रथम सप्ताह में योग व फिटनेस, हमारी सांस्कृतिक विरासत, समाज में मेरा योगदान, डिजिटल कौशल और स्मार्ट कक्षा गतिविधियाँ, द्वितीय सप्ताह में पर्यावरण व बागवानी, विज्ञान और प्रौद्योगिकी में प्रगति, कक्षा में रचनात्मक गतिविधियाँ, विज्ञान व स्टीम और तृतीय सप्ताह में राष्ट्रीय एकता, विविधता में एकता, जल व ऊर्जा संरक्षण, संगीत, रंगमंच और नाटक, भाषा गणित कार्यशालायें और विविध गतिविधियां बच्चों ने सीखा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



