समाज जागरण एस बी तिवारी
बड़ागांव वाराणसी।।
बड़ागांव विषईपुर निवासी दीपक पांडेय पुत्र विजय शंकर पांडेय ने अपने चाचा दयाशंकर पांडेय के प्रताड़ना से आजिज आकर मुख्यमंत्री योगी से गुहार लगाई है। ज्ञात हो कि दीपक पांडेय बेहद गरीब है और आय के साधनों का भी अभाव है। दीपक पांडेय के ऊपर बुजुर्ग पिता व 5 अन्य लोगों की जिम्मेदारी है। दीपक के पास सीतापुर बड़ागांव में एक खेत है जिसे विगत 14 वर्षों से दयाशंकर पांडेय पुत्र शारदा शंकर पांडेय , सचिन पांडेय पुत्र दयाशंकर पांडेय, विपिन पांडेय पुत्र दयाशंकर पांडेय, शुभम पांडेय पुत्र दयाशंकर पांडेय बृजबाला पांडेय पत्नी दयाशंकर पांडेय आदि प्रार्थी के निजी खेत में जुताई बुवाई करने को लेकर आए दिन मारपीट करते हैं व धमकी देते रहते हैं । दीपक का कहना है कि उसका सहचक है और अभी तक बंटवारा नहीं हुआ है। दीपक ने बताया कि विपक्षी दयाशंकर पांडेय आधे खेत की जुताई बुवाई दबंगई दिखा कर करते हैं और मुझे मेरे ही खेत पर आने से रोकते हैं । दीपक 27 अप्रैल 2025 दिन रविवार को सुबह अपने खेत की जुताई करवा रहा था तभी दयाशंकर पांडेय व उसके पुत्र सचिन कुमार पांडेय और पत्नी बृजबाला पांडेय ने डायल 112 पीआरवी को मारपीट व जमीन कब्जे की गलत सूचना देकर दीपक कुमार पांडेय व ट्रैक्टर ड्राइवर का चालान भी करवा दिया । पुलिस द्वारा ट्रैक्टर को भी सीज कर दिया गया । ये लोग आए दिन भ्रामक सूचना गैर जनपदों से प्रकाशित करवा कर व कभी फर्जी आईजीआरएस के माध्यम से दबाव भी बनाते रहते हैं और मुकदमे में फसाने की धमकी भी देते रहते हैं। दीपक पांडेय ने बीते दिनों पुलिस उपायुक्त गोमती जोन को भी इस मामले से अवगत कराया। इसी प्रकार दयाशंकर वगैरह इनके मकान (मोहल्ला विषईपुर )को भी कब्जा कर रखे हैं और जबरदस्ती उसमें से बेदखल कर दिए हैं । पीड़ित परिवार जर्जर टीनशैड में गुजर बसर कर रहा है। पीड़ित परिवार इस समय भूखमरी के कगार पर है और शारीरिक,मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहा है ।
इन सभी प्रताड़ना से दुखी होकर दीपक पांडेय ने दयाशंकर पांडेय वगैरह पर आवश्यक विधिक कार्यवाही करने के लिए योगी से मदद की मांग की।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



