गांधी मैदान ओबरा में दोपहर 2:45 पर वर्चुअल के माध्यम से लोकार्पण का होगा सीधा प्रसारण
दैनिक समाज जागरण
सोनभद्र। सोनभद्र जिले के 320 मेगावाट वाली ओबरा सी परियोजना की 660 मेगावाट वाली पहली इकाई को सफलतापूर्वक पूरी क्षमता से उत्पादन कर लेने के बाद इसे राष्ट्र को समर्पित करने की तैयारी अंतिम चरण में है. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मई शुक्रवार को कानपुर में आयोजित कार्यक्रम के जरिए ओबरा परियोजना की पहली इकाई सहित 1320 मेगावाट वाली जवाहरपुर परियोजना, 660 मेगावाट वाली पनकी परियोजना, 1980 मेगावाट वाली एनयूपीपीएल की घाटमपुर परियोजना की 660 मेगावाट की पहली इकाई का लोकार्पण किया जाएगा. बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कानपुर में आयोजित समीक्षा बैठक में इसको लेकर विशेष दिशा निर्देश जारी किए गए हैं. बताया जा रहा है कि दिए गए निर्देश के अनुसार राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड की सोनभद्र जिले स्थित ओबरा परियोजना की इकाई संख्या एक का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से किए जाने वाले लोकार्पण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण ओबरा में किया जाएगा. जवाहरपुर, खुर्जा, पनकी, घाटमपुर की नई तापीय परियोजनओं के साथ ओबरा सी परियोजना की 660 मेगावाट वाली पहली इकाई का लोकार्पण किया जाएगा. गांधी मैदान ओबरा में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सांसद, मंत्री, विधायक सहित अन्य प्रतिनिधियों की मौजूदगी बनी रहेगी. परियोजना के जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार, इस कार्यक्रम में जनता, परियोजना के कार्मिकों और श्रमिकों के लिए बैठने के लिए टेंट आदि की समुचित व्यवस्था की गई है. इसके अलावा एलईडी डिस्पले सिस्टम की सहायता से कार्यक्रम का वर्चुअल माध्यम से दोपहर 2:45 पर सीधा प्रसारण की जानी है. उन्होंने कहा कि यह अवसर सोनभद्र जिले के ओबरा परियोजना के लिए ऐतिहासिक महत्व का है. इसके माध्यम से क्षेत्रीय विकास को नई दिशा मिलेगी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



