गौरी शंकर मिश्र वरीय संवाददाता, पलामू प्रमंडल
मेदिनीनगर (पलामू,झारखंड।)16मार्च2023: मौसम ने ली अंगड़ाई। मौसम विभाग के अनुसार झारखण्ड राज्य के कई जिलों का मौसम बदला रहेगा, कई जिलों में बारिश की भी संभावना है।
आज सुबह मौसम का मिजाज बिगड़ा, आकाश में बादल छाए, बूंदा बांदी भी हुआ। हवा की शीतलता से तापमान लुढ़का। दो पहर थोड़ी धूप निकली। पुनः 3बजते बजते धूल भरी आंधियां चलने लगी और बूंदों की बौछार शुरू हो गई, जिसका दुष्प्रभाव रबी फसल, आम तथा महुआ पर भी पड़ेगा। गर्मी से परेशान लोगों को थोड़ी राहत तो मिलेगी पर रवी फसल के नुकसान से किसानों की माली हालत खराब होगी क्यों की खरीफ फसल नहीं होने से पहले ही लोग टूट चुके थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



