google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

लूट की फर्जी घटना की कहानी में महिला की एंट्री ने खोला फर्जी लूट की घटना का राज,

सत्ताधारी नेता को फंसाने के लिए लूट की फर्जी कहानी गढ़ने वाला शातिर बदमाश को पुलिस ने समझाइश देकर छोड़ा…

शहडोल । एमपी के शहडोल एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है ,जहां सत्ताधारी एक नेता से बदला लेने के लिए एक शख्स ने सड़क हादसे में घायल होने के दौरान फर्जी लूट की कहानी रच
लूट की वारदात होने से इलाके में सनसनी फैल गई थी, लूट की फर्जी घटना की कहानी गढ़ना युवक को आसान तो लगा था लेकिन उसकी कहानी बहुत देर तक टिक न सकी, उस कहानी में एक महिला का किरदार ने इस झूठे लूट की कहानी की पोल खोल कर रख दी, फर्जी लूट की घटना बनाने को अंजाम देने वाले शख्स को कोतवाली पुलिस ने समझाइश देकर छोड़ा…

जिले के कोतवाली अंतर्गत कल्याणपुर अंडर ब्रिज के पास 7 दिसंबर को राजू ढीमर पर धारदार हमला कर लूट की फर्जी घटना का भंडाफोड़ हो गया है। दरअसल राजू अपने पड़ोस की एक महिला को बाइक में लेकर जा रहा था ,जैसे ही कल्याणपुर अंडर ब्रिज के पास पहुंचा उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई, बाइक में सवार महिला बेहोश हो गई और राजू के सर पर गंभीर चोट आई , इस दौरान राजू के ख़ुरापत दिमाग में इस दुर्घटना को लूट में तब्दील करने की योजना बना पुरानी रंजिश जमीनी विवाद का बदला लेने के लिए इस घटना को लूट में तब्दील कर एक नेता पर लूट की घटना कराने का आरोप लगते हुए अस्पताल पहुंच गया ,जहां अपने बयान पर राजू पर नेता शक्ति सिंह द्वारा धारदार हथियार से हमला करा लूट की घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया, राजू के इस झूठी कहानी में घायल महिला की इंट्री हुई गौर उसने राजू के इस फर्जी लूट की घटना की पोल खोल दी, महिला के इस मनगढ़ंत फर्जी लूट की घटना को अंजाम देने वाले राजू को हिरासत में लेकर वैधानिक कार्यवाही की है।

इस पूरे मामले में शहडोल कोतवाली थाना प्रभारी राघवेंद्र तिवारी का कहना एक फर्जी लूट की घटना सामने आई थी ,जिसकी बारीकी जांच की गई तो लूट जैसी कोई घटना हुई नहीं बल्कि राजू द्वारा रंजिशन बदला लेने के लिए सड़क हादसे के बाद लूट घटना को अंजाम देने की फर्जी कहानी रचा था ,जिसका खुलासा हो गया है ,आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)