आदिवासी सुनील त्रिपाठी। दैनिक समाज जागरण
चोपन/ सोनभद्र। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में महर्षि कश्यप ऋषि की जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को चोपन स्थित निषाद पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्री अनिकेत निषाद ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव श्री दयाशंकर निषाद उपस्थित रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और समाज के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत महर्षि कश्यप के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ की गई। वक्ताओं ने महर्षि कश्यप के योगदान और उनके समाज सुधारक रूप पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महर्षि कश्यप न केवल एक महान ऋषि थे, बल्कि उन्होंने समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य भी किया। मुख्य अतिथि दयाशंकर निषाद ने अपने संबोधन में कहा कि महर्षि कश्यप की जयंती मनाना हमारे गौरवशाली इतिहास को स्मरण करने का एक अवसर है। हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारते हुए समाज के विकास में भागीदारी निभानी चाहिए। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और सामाजिक एकता बनाए रखने का संकल्प लिया। इस मौके पर जिला महासचिव फूलचंद चौधरी, प्रदेश सचिव संतोष साहनी, राजनारायण निषाद, अनिल निषाद, उदय निषाद, छोटेलाल निषाद, रामसनेही निषाद, मुनेश साहनी, विकास निषाद इत्यादि लोग मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



