google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ट्रेन से गिरकर युवक हुआ गंभीर रूप से घायल

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
जंसा थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव के समीप गुरुवार की देर रात ट्रेन से गिरकर लगभग एक25 वर्षीय युवक घायल हो गया जिसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार गाड़ी नंबर 65118 डेमू गाजीपुर से प्रयागराज की तरफ जा रही थी इसी दौरान सोनबरसा गांव की समीप पहुंची ही थी कि अचानक ट्रेन की दरवाजे पर बैठा एक युवक चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने जंसा पुलिस को दी पुलिस की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने युवक को गंभीर अवस्था में बीएचयू ट्रामा सेंटर पहुंचाया जहां हालत चिंता जनक बताई जा रही है। घटना से लगभग 25 मिनट तक ट्रेन रेलवे ट्रैक पर खड़ी रही। साथ ही प्रतापगढ़ बनारस पैसेंजर ट्रेन भी प्रभावित हुई पुलिस के पूछताछ में युवक ने अपना नाम संदीप निवासी नई बाजार भदोही बताया फिलहाल युवक की हालात गंभीर बताई जा रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)