मिंटू कुमार संवाददाता समाज जागरण हजारीबाग सदर । सिंघानी फ्लाई ओवर ब्रिज के नीचे कई महीनो से है बह रहा है गंदे नाले से पानी । नेशनल हाई वे 33 पर सिंघानी के ओवर ब्रिज के नीचे सड़क पर हमेशा बहता रहता है गंदे नाली का पानी । जानकारी हो कि एक नाली ओरिया के तरफ से आ रहा जिसका निर्माण कार्य सिंघानी ओवर ब्रिज तक आने के बाद रोक दिया गया है। दूसरी नाली नूतन नगर तरफ से आ रही है जिसका भी निर्माण कार्य ओवर ब्रिज के नजदीक रोक दी गई है । ऐसा कई महीनो से है । दोनों तरफ से गंदे नाली का पानी ओवर ब्रिज के नीचे बने सड़क पर बहता रहता है । जिसके कारण आने – जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आने – जाने वाले गाड़ियों के कारण पानी का छिटा राहगीरों, साइकिल , मोटरसाइकिल से आने – जाने वाले लोगों, पैदल चलने वाले लोगों के ऊपर पडना स्वाभाविक बात है। नाली से गंदा पानी आता है। यह कई महीनो से है । अब तो बरसात आनेवाला है । दो दिन पहले जम कर वर्षा हुई थी । सड़क पर चलने वालों को पता ही नहीं था की किधर गढ्ढे है और किधर नहीं है सड़क पर लबालब पानी भर गया था । ऐसी स्थिति में दो पहिए, चार पहिए बड़े-बड़े गाड़ियों, साइकिल , मोटरसाइकिल पर चलने वाले लोग पैदल चलने वाले लोगों को काफी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा था । नाली बनाने वाली एजेंसी ने पानी निकासी की व्यवस्था नहीं की है। जिसके कारण यह स्थिति पैदा हुई है दूसरी ओर ओवर ब्रिज से ना जाकर जो दाएं बाएं सड़क से आना-जाना करते हैं जिसमें ओरिया से लेकर के सिंघानी तक सड़क जर्जर है जबकि ओवर ब्रिज बनकर तैयार है और ओवरब्रिज से आना जाना चालू है । ऐसी स्थिति में सड़क में बने गड्ढे जो नेशनल हाईवे 33 का है और नाली बनाने वाली एजेंसी अगर समय पर ध्यान नहीं देती है तो कोई भी दुर्घटना हो सकती है। पानी निकासी और सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों को तत्काल प्रभाव से ठीक किया जाना चाहिए । प्रशासन को इस पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए ।



