google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

रानी अहिल्याबाई होल्कर का जन्म शताब्दी दिवस धूमधाम से मनाया गया’

ब्यूरो चीफ़ सोनभद्र/ दैनिक समाज जागरण

सोनभद्र। विकास भवन में स्थापित जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर पर रागिनी अहिल्याबाई होल्कर का जन्म शताब्दी दिवस ग्राम विकास विभाग, एन0आर0एल0एम व मनरेगा विभाग के द्वारा धूमधाम से मनाया गया, आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता जी के द्वारा दीप प्रज्वलन एवं गणेश जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया, साथ में विशिष्ट अतीत के रूप में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा सिंह, ब्लॉक प्रमुख रावटसगंज श्री अजीत सिंह एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी कार्यक्रम के बारे में प्रकाश डालते हुए बताया की रानी अहिल्याबाई का जन्म दिवस हम लोग एक प्रेरणा के रूप में मनाते हैं, इन्होंने न केवल एक सफल ग्रहणी रही बल्कि इन्होंने रोजगार के क्षेत्र में भी सफल कार्य किया और महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी। इन्हें प्रथम उद्यमी महिला के रूप में भी जाना जाता है, इन्होंने सबसे पहले अपने हाथ से साड़ी बनाने का कार्य किया और खुद से बनाई हुई साड़ियां पहनती थी जो यह दर्शाता है कि महिला अगर चाहे तो वह सफल उद्यमी हो सकती है समूह की जो महिलाएं हैं, उन्हें भी इनसे प्रेरणा लेकर के सफल उद्यमी बनना चाहिए।  इस मौके पर उपायुक्त स्वत रोजगार श्रीमती सरिता सिंह जी ने बताया कि रानी अहिल्याबाई होल्कर के ऊपर तमाम विपत्तियां एवं समस्याएं आई, कम समय  में ही उनके पति का देहांत हो गया इसके पश्चात उनके राज्य को संभालने की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई यह एक बेहतर राजनीतिक के रूप में कार्य करते हुए अपने राज्य की प्रजा का पालन पोषण करती रही एवं महिलाओं के लिए एक उदाहरण भी बना करके उभरी। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता जी ने रानी अहिल्याबाई के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इन्होंने अपने राज्य के साथ-साथ अन्य राज्यों में भी मंदिरों की स्थापना की इनके द्वारा सत्संग स्थलों की स्थापना कराई गई और साथ ही महिलाओं के विकास के लिए इन्होंने एक उदाहरण के रूप में कार्य किया जब हमारे देश पर मुस्लिम शासको का शासन था, उसे शासन काल में भी इन्होंने मंदिरों का निर्माण कराया। ब्लॉक प्रमुख रावटसगंज श्री अजीत रावत जी ने विस्तार से रानी अहिल्याबाई की जी के जीवन पर चर्चा पर चर्चा की एवंमहिलाओं को यह बताया कि आप भी इनसे प्रेरणा लेकर के आगे बढ़ सकती हैं और अपने देश और समाज के लिए भी कार्य कर सकती हैं मनरेगा के लोकपाल ने भी गांधी अहिल्याबाई जी के जीवन के बारे में बताया।
मुख्य विकास अधिकारी के कुशल नेतृत्व मे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपादित हुआ। कार्यक्रम मे उत्कृष्ट कार्य करने वाली कैडर, समूह सखी, बी सी सखी, बैंक सखी, मनरेगा महिला तथा केयर टेकर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समूहों को धनराशि 15.00 करोड़ के सीसीएल का डेमो चेक मुख्य अतिथि तथा मुख्य विकास अधिकारी ने द्वारा प्रदान किया गया।
 उपस्थित समूह की 500 से ज्यादा महिलाओं ने उक्त संबोधन को सुना एवं उन्होंने रानी अहिल्याबाई के जीवन परिचय के बारे में जानकारी प्राप्त की समूह स्वयं सहायता समूह के लिए उत्कृष्ट करने वाली समूह की 40 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर के जिला अध्यक्ष एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदय के द्वारा सम्मानित किया गया। बैंक के द्वारा ब्ब्स् लोन  के रूप में 1.5 करोड़ का डमी चेक महिलाओं को दिया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री नन्दलाल गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी आदि ने महिलाओं द्वारा लगाए गए उत्पादों के स्टॉल का निरीक्षण किया गया,  इस मौके पर एन0आर0एल0एम0 के महिला समूहों द्वारा विभिन्न उत्पादों को बिक्री कर 5000 रूपये की आमदनी की गयी।  इस मौके पर नंदलाल गुप्ता जी, जिलाध्यक्ष भाजपा,  भाजपा जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा, पुष्पा जी, माननीय प्रमुख जी, राबर्ट्सगंज तथा अन्य अधिकारी/कार्मिक उपस्थित रहें।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)