google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

विद्युत नगरी चचाई में चोर एवं कबाड़ियों ने मचाया आतंक।

चचाई —–विद्युत नगरी चचाई में नए प्लांट का निर्माण कार्य प्रारंभ होते ही स्थानीय चोरों एवं कबाड़ियों ने मंडल आवासों का कबाड़ा कर दिया मंडल के अच्छे आवासो में चोरों एवं कबाड़ियों ने थाना चचाई की निष्क्रियता के चलते खुलेआम दिन हो या रात आवासो के ताला तोड़ तार पंखा खिड़की दरवाजा शटर चुरा ले गए सूने आवासो को साफ कर दिया वर्ष भर में सैकड़ो आवासो को खंडहर बना दिया किंतु चोर कभी पकडे नहीं गए सरकारी संपत्ति लुटती गई इसका असर ना तो थाना ना ही मंडल अधिकारियों को पड़ा किंतु दहशत में मंडल कर्मचारी एवं आम लोगों पर बना हुआ है।


कर्मचारियों ने किया पुलिस का काम—–लगातार हो रही चोरियों पर पुलिस की नाकामी को देखते हुए डी ई कॉलोनी के आधा सैकड़ा युवा मंडल कर्मचारियो ने सीसीटीवी लगा रात्रि में निगरानी करने लगे इसी बीच 23– 24 जून की रात 2:00 बजे के करीब तीन चोरों ने डीई 262 में चोरी का प्रयास करते दिखने पर कर्मचारियों ने घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया जिसमें सत्येंद्र पटेल निवासी डीएफ कॉलोनी चचाई को मौके से पकड़ लिया जबकि दूसरा कृष्णा सिंह ठाकुर डीएफ कॉलोनी निवासी एवं उसका साथी भागने में सफल रहे पकड़े गए चोरों को कर्मचारियों ने पुलिस के सुपुर्द किया।


सिविल अधिकारी व कर्मचारियों ने की रिपोर्ट —–घटना के बाद सिविल विभाग के सहायक अभियंता एसके जैन कर्मचारियों में विनीत मिश्रा मनीष शुक्ला मनोज कुमार मेखचंद पाटीदार समीर बढई संजय मांझी संदीप पारधी जय सिंह भूपेंद्र भलावी जितेंद्र निवारे कौशल श्रीवास्तव सुभाष परते ओमेश लिल्होरे आधा सैकड़ा कर्मचारियों ने थाने में लिखित आवेदन दे नाम जद रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें सत्येंद्र पटेल और कृष्णा सिंह ठाकुर एवं उनके एक अज्ञात साथी पर रिपोर्ट दर्ज हुई जिस पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 331 (4),305 (ए), 317 (2), 3(5) बीएनएस पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया कर्मचारियों के अनुसार कई माह से हो रही चोरियों से परेशान कर्मचारियों ने चोरों को पकड़ने का निर्णय लिया।


कर्मचारियों ने कार्यपालक निदेशक को लिखा पत्र—–मंडल कर्मचारी कई माह से स्थानीय चोरों व स्थानीय कबाड़ियों द्वारा सूने घरों में चोरी खाली आवासों के दरवाजा खिड़की शटर आदि चोरी कर आवासो को खंडहर बनने जा रहे हैं जिससे परेशान होकर विद्युत गृह के कार्यपालक निदेशक को पत्र दे इस पर संज्ञान लेने की बात कही साथ ही स्थानीय चोर जो मंडल आवास या परिक्षेत्र में रहकर मंडल कर्मचारी एवं मंडल की संपत्ति को क्षति पहुंचा रहे हैं इन्हें चिन्हित कर उनके आवास खाली करा इन्हें मंडल परिक्षेत्र से तत्काल हटाए जाने की बात कही है।


वर्तमान में पुलिस की सक्रियता जरूरी—-लगातार हो रही चोरियो जिसमें स्थानी चोरों कबाड़ियों की भूमिका बनी रही है वर्तमान में 660 मेगावाट के बड़े उद्योग की स्थापना से लगातार बढ़ रही उनकी सक्रियता ताप विद्युत गृह प्रबंध एवं पुलिस को खुली चुनौती है जिस पर पुलिस व विद्युत गृह के अधिकारियों को कठोर कदम उठाने होंगे अन्यथा विद्युत नगरी में भय व अराजकता का माहौल बढ़ता जाएगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)