google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

हटा में विद्युत विभाग के एई को 2 हजार रुपये रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा

समाज जागरण जिला संवाददाता उदय सिंह लोधी

दमोह/हटा

जिले के हटा नगर में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सागर लोकायुक्त की टीम ने विद्युत विभाग के एक सहायक यंत्री (एई) को 2 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार हटा निवासी इंद्र कुमार पटेल ने लोकायुक्त सागर कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि विद्युत विभाग के सहायक यंत्री द्वारा उनके बिजली मीटर को कम लोड पर चलने संबंधी कार्रवाई नहीं करने के एवज में 7 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत का सत्यापन कराने के बाद लोकायुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की।
गुरुवार को लोकायुक्त सागर की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी सहायक यंत्री को 2 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। जैसे ही आरोपी ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की राशि प्राप्त की, टीम ने तत्काल उसे हिरासत में ले लिया।


यह पूरी कार्रवाई लोकायुक्त निरीक्षक रंजीत सिंह के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई के दौरान लोकायुक्त टीम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


लोकायुक्त की इस कार्रवाई को क्षेत्र में भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है। वहीं घटना के बाद विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में भी चर्चा का माहौल बना हुआ है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)