समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
जंसा थाना क्षेत्र के कुंडरिया गांव में मंगलवार की भोर में छत के सहारे घर में घुसे चोरो ने नगदी समेत लाखों के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। बताया जाता है कि जंसा कुंडरिया गांव निवासी दिनेश यादव को दो घर है एक घर में दिनेश पत्नी के साथ रहते है जब की दूसरे घर में माता पिता रहे है। सभी सदस्य प्रतिदिन की भांति अपने अपने घरों में सो रहे थे वही माता पिता वाले घर में चोर छत के सहारे घर में घुस गये। और चोरों ने एक कमरे का ताला तोड़कर अंदर रखे बाक्स को उठा ले गए जिसके अंदर रखे,मंगलसूत्र,कान की बाली सहित पचास हजार रुपये नगद थे। सुबह होते ही घटना की जानकारी परिवार के लोगो ने जंसा पुलिस को दी मौके पर पहुंची जंसा पुलिस घटना की जानकारी पुलिस के उच्चाधिकारियों को देते हुए फोरेंसिक टीम को दी। सूचना पर पहुंची फोरेंसिक एवं डॉग स्क्वाड टीम ने मौके का मुआयना कर वापस लौट गई
पुलिस बॉक्स को घर से लगभग 300 मीटर की दूरी से एक खेत से बरामद किया।चोरों का पता लगाने के लिये पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है। वही पीड़ित के अनुसार पचास हजार नगद समेत लगभग 7 लाख रुपए की चोरी होने की बात कही जा रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



