google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पंचमुखी शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकाली गई कलश शोभायात्रा

समाज जागरण धनंजय मोदनवाल
पिंडरा।
सिंधोरा बाजार स्थित प्राचीन शिवालय के जीर्णोद्धार और शिवलिंग के प्राणप्रतिष्ठा से पहले धूमधाम के साथ शिवलिंग का नगर भ्रमण और कलश यात्रा निकली गई जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष और बच्चों ने कलश लिए हुवे यात्रा को शोभायमान किए।यह कलश यात्रा मंदिर प्रांगढ से शुरु होकर लगभग 3 किलोमीटर की यात्रा करके फिर मंदिर प्रांगढ में समाप्त हुई।
लगभग तीन किलोमीटर लंबी इस कलश यात्रा में भक्तों के जयकारों से
वातावरण भक्तिमय हो गया।
मौसम खराब होने की वजह से यात्रा तय समय से 2 घंटे देर से निकली गई। इस अवसर पर मंदिर समिति द्वारा भक्तों के लिए जलपान और प्रसाद की व्यवस्था की गई थी।
कलश यात्रा समापन के बाद मंदिर पर अखंड रामायण का पाठ शुरु हुआ जो कल शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा व शाम को विशाल भंडारे के साथ समापन होगा।
कार्यक्रम में मंदिर समित के सदस्य सुनील, विनोद, पंकज, अखिलेश, चिंटू, राजेश, नितिन, धनंजय प्रेमकुमार इत्यादि व अन्यभक्त सुरेश, प्रमोद, ललित, सत्यनारायण, मिथिलेश इत्यादि उपस्थित रहे


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)