समाज जागरण
दुद्धी/सोनभद्र। स्थानीय कोतवाली अन्तर्गत रेलवे स्टेशन रोड वार्ड नंबर 2 दुद्धी में स्थित निवर्तमान भाजपा जिला मंत्री दिलीप पांडे एडवोकेट पुत्र इंद्र भूषण पांडे के तारा भवन में गत दिनों चोरों ने चोरी की सनसनीखेज घटना कों तब अंजाम दिया जब परिजन वैवाहिक मांगलिक कार्यक्रम से पटना बिहार दिनांक 16 अप्रैल 2026 कों पटना लिंक एक्सप्रेस से गए हुए थे।
आज प्रातः 3 बजें दिनांक 23 अप्रैल 2026 को पटना लिंक एक्सप्रेस से घर वापसी ने वर्तमान जिला मंत्री दिलीप पांडे का हुआ तो गेट का ताला जैसे ही खोलकर अंदर प्रवेश किया तो कई कमरों के ताले टूटे हुए थे प्रथम तल पर दूसरे की छत से सूत्रों व परिजनों की माने तो चोरों ने अंदर प्रवेश किया और पर्स में रखा लगभग 10,000 हजार रूपये और पैन्ट की जेब में रखा लगभग 1500 सौ रुपए पर चोरों ने हाथ साफ किया और त्रिवेणी का अलमारी खोलने का प्रयास किया गया जिसमें वह सफल नहीं हो सके। अंदर कमरों का ताला तोड़ने के उपरांत फाइबर की तीन-चार कुर्सियां भी चोरी की बात बताई गई ऊपर तल पर पहुंचकर स्टोर रूम का भी ताला तोड़ा गया तत्पश्चात ऊपर छत पर जान के लिए लगे दरवाजे का अंदर से ताला तोड़कर छठ के सहारे फरार होने की बात बताई जा रही।
अधिवक्ता की माने तो चोरी का वास्तविक आकलन घर पर पिता, माता व पत्नी आदि के पटना बिहार सें दुद्धी आगमन पर हीं जेवरात -आभूषण की चोरों की बात स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल चोरी की घटना से नगर में पुनः दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। कोतवाली दुद्धी सें रजखड़ में चलें जानें सें असुरक्षित नगरवासी महसूस कर रहे हैं। अधिवक्ता ने तहरीर देकर चोरी का पर्दाफाश किए जाने की मांग की है। घटना की सूचना पर वरिष्ठ उप निरीक्षक संजय सिंह उपनिरीक्षक श्याम जी यादव एवं कांस्टेबलगण मौके पर पहुँचे।



