google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

स्वदेशी संकल्प यात्रा का तीसरा दिन: बाजारों में उमड़ा जनसमर्थन, व्यापारियों ने किया भव्य स्वागत

स्वदेशी अभियान के अंतर्गत स्वदेशी संकल्प यात्रा के तीसरे दिन की रथ यात्रा नागपुर शहर के दक्षिण पश्चिमी बाजारों में राजू जैन के नेतृत्व में भ्रमण किया। अजनी चौक से यात्रा प्रारंभ होकर तत्पश्चात हिंगना व्यापारी संघ के अध्यक्ष रविंद्र जैन के नेतृत्व में बहुत बड़ी संख्या में महिलाए और व्यापारियों ने रथ का स्वागत किया।


राष्ट्रीय अध्यक्ष बालकृष्ण भरतिया के मार्गदर्शन में यहां से रथ को महिलाए और व्यापारियों ने हिंगना की और प्रस्थान करते हुए बालाजी नगर में एक सभा के रूप में परिवर्तित हुआ। नागपुर चिल्लर किराना व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री प्रभाकर देशमुख की अध्यक्षता में रथ का और आए हुए सभी व्यापारी भाइयों बहनों का स्वागत किया। अपने अध्यक्षीय भाषण में प्रभाकर देशमुख ने स्वदेशी जागरण मंच और कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) का आभार माना की छोटे-छोटे दुकानों के भविष्य के अंधकार को मिटाने के लिए इतना बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि हमारे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने हेतु तथा हमारे बच्चों को स्वरोजगारी बनाए रखने के लिए हमें पूर्ण स्वदेशी अपनाना होगा। इस मौके पर प्रमुख अतिथि बालकृष्ण भारतीय ने सभी को बहु राष्ट्रीय कंपनियों द्वारा बाजार पर किस प्रकार कब्जा किया जा रहा है, हमे स्वदेशी माल और सेवाएं ही हमें लेना है। उसकी जानकारी दी। विदेशी कंपनियों का माल खरीदने से हमारे देश का पैसा बाहर जाता है। उससे हमारा रुपया कमजोर होता है और सोना चांदी पेट्रोल डीजल सभी आयातित माल महंगे होते हैं।
मैन बाजार एवं गली मोहल्लों से होकर गुजर रही है जन जागरुक स्वदेशी रथ यात्रा

राजू जैन ने एलईडी के माध्यम से स्वदेशी की विभिन्न जानकारियां प्रदान की और सबको प्रोत्साहित किया। बी सी भरतीया ने उपस्थित सभी लोगों को स्वदेशी का संकल्प दिलवाया, इस मौके पर उपस्थित सराफा व्यापारी संगठन, हिंगला व्यापारी संघ, योग अभ्यास मंडल के सदस्य, मौलिक ग्रुप के सदस्य, एवं अन्य सामाजिक एवं व्यापारिक संस्थाएं मौजूद रही,


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)