google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

विकसित कृषि संकल्प अभियान से जुड़े सोनभद्र के हज़ारों किसान

ब्यूरो चीफ़/ दैनिक समाज जागरण

मारकुंडी/ सोनभद्र। आज दिनांक 10 जून को सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक में अवस्थित ग्राम पंचायत मारकुंडी, केवटा एवं महुवाव कला में विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान, वाराणसी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ इन्दीवर प्रसाद, डॉ सूजन मजूमदार, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ संजीव राव, डॉ अवधेश यादव, भूमि संरक्षण अधिकारी मनीष पॉल, ग्राम प्रधान उधम सिंह यादव, तकनीकी सहायक अजय, अनिल एवं इंद्रेश तिवारी ने बड़ी संख्या में एकत्रित किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही कृषि योजनाओं एवं नवीन कृषि तकनीकों की जानकारी दी। किसानों से संवाद के दौरान किसानों द्वारा सिंचाई की सुविधा, सरकारी योजनाओं की जानकारी का अभाव जैसी समस्याओं का जिक्र किया गया। इस अवसर पर किसानों के खेत मे पशुओं की बीमारी, फसलों की नवीन किस्मों, फसल बीमा, भूमि संरक्षण, खेत तालाब की जानकारी दी गयी। इस कार्यक्रम में 300 से ज्यादा महिला एवं पुरुष कृषक उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)