दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर ( बिहार) 21 जनवरी 2025 नबीनगर थाना क्षेत्र के अलग अलग जगहों से तीन फरार चल रहे वारंटियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गुप्त सूचना पर कारवाई करते हुए पी एस आई विशाल शेखर एवं सशस्त्र बल ने कुर्की वारंटी तोल गांव निवासी धनजय सिंह पिता प्रभु सिंह को उसके घर से गिरफ्तार किया है।वही पी एस आई प्रेम रौशन कुमार एवं सशस्त्र बल ने सोनवर्षा गांव निवासी एनबीडब्लू वारंटी अरविंद सिंह पिता सुदर्शन सिंह और सुदर्शन सिंह पिता स्वर्गीय मंटू कुमार सिंह दोनों को उसके घर से गिरफ्तार किये । थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने बताया की तीनों गिरफ्तारी के डर से काफी दिनों से फरार चल रहे थे जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



