google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

मनोज कुमार रोहतास ब्यूरो,दैनिक समाज जागरण

रोहतास जिला स्थित संझौली प्रखंड के सभागार में पैक्स नामांकन के दूसरे दिन गुरूवार को पैक्स अध्यक्ष पद के कुल तीन प्रत्याशियों तथा कई प्रबंध कार्यकारिणी सदस्यों ने अपना नामांकन दाखिल किया। पैक्स अध्यक्ष पद के लिए संझौली पंचायत से कविता देबी, करमैनी पंचायत से श्री भागवान चौधरी व चांदी इंग्लिस पंचायत से मनोज कुमार द्वारा नामांकन का पर्चा भरा गया। गौरतलब है कि नामांकन के पहले दिन दस प्रत्याशियों ने अपना नामांकन किया था। दोनो मिलाकर कुल-13 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन किया है। बीडीओ प्रभा कुमारी ने बताया कि 27 नवंबर को होने वाले पैक्स चुनाव में प्रखंड के 11 हजार 107 मतदाता मतदान करंगे। इसके लिए कुल-19 मतदान केंद्र बनाये गये हैं। जिसमें मझौली-06, संझौली-04 चाँदीइंग्लिस-03,करमैनी-03 व अमेठी पंचायत में 03 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)