google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

तीन दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव समारोह का किया गया शुभारंभ

संवाददाता समाज जागरण

ओबरा/ सोनभद्र। मॉडर्न कान्वेंट स्कूल सेक्टर 8 ओबरा विद्यालय के प्रांगण में बच्चों के शारीरिक विकास के लिए प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिक खेल उत्सव समारोह का भव्य आयोजन आईएमन विद्यालय के प्रांगण में शुरू हुआ। विद्यालय का उद्देश्य बच्चों का शारीरिक, मानसिक, और बौद्धिक विकास निरंतर हो सके उस ओर विद्यालय का अपने दायित्व का निर्वहन करने की ओर एक अथक प्रयास रहा है। प्रत्येक वर्ष विद्यालय में खेलकूद का आयोजन कर बच्चों के विकास में मार्गदर्शक का कार्य किया जाता रहा है जिसमें रनिंग, रिले रेस, टग ऑफ वार, बुक बैलेंस गेम, चॉकलेट रनिंग कलेक्ट द अल्फाबेट, लकी सर्कल फ्रॉग जंप एंड रेस, जैसे खेलों को सम्मिलित किया गया। जिसका उद्घाटन अमित चतुर्वेदी शिविर सहायक अग्निशमन सीआईएफ के द्वारा किया गया। खेल समारोह के उद्घाटन में प्रबंधक राजेश सिंह प्रधानाध्यापिका सोनाली सिंह और विद्यालय के सभी अध्यापक मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)