google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

तीन दिन के जाम ने ले ली रवि की जान

कीचड़ में धंसी जिंदगी, सड़क पर ही बिछ गया बिस्तर

उमरिया — पिछले तीन दिन से राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर लगा जाम अंततः रवि की बलि वेदी पर चढ़ गया है, 12 साल से निर्माणाधीन इस मार्ग पर अरबों रुपए खर्च होने के बाद भी सड़क आज तक पूरी नहीं हुई, धूल, कीचड़, गड्ढे और फिसलन से भरी इस सड़क पर जब धूप निकले तो राहगीर धूल में नहाते हैं और जरा सी बारिश हो तो कीचड़ में फंस जाते हैं, यही हाल पिछले तीन दिन से बना हुआ था, घुनघुटी मोर्चा फाटक के पास सड़क पर कीचड़ और फिसलन के कारण सैकड़ों वाहन घंटों से फंसे हुए थे, न आगे बढ़ पा रहे थे, न पीछे हट पा रहे थे, तस्वीर में साफ दिख रहा है कि कीचड़ में धंसे ट्रकों की लंबी कतार लगी है और एक परिवार अपनी मोटरसाइकिल को कीचड़ से निकालने के लिए धक्का लगा रहा है, एक महिला गोद में छोटे बच्चे को लिए नंगे पैर कीचड़ में चल रही है, तो दूसरी महिला सिर पर सामान रखे किसी तरह आगे बढ़ने की कोशिश कर रही है, हालात इतने खराब हो गए कि यात्रियों ने सड़क किनारे ही चादर-कंबल बिछाकर रात गुजारनी शुरू कर दी, कोई भूखा-प्यासा सड़क पर बैठा था तो कोई अपने सामान के साथ बेबस खड़ा था, घुनघुटी पुलिस रात भर गाड़ियों की रक्षा-सुरक्षा में लगी रही, लेकिन जाम खोलने की कोई ठोस व्यवस्था नहीं हो पाई, इसी जाम में फंसे रवि को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका और उसने सड़क पर ही दम तोड़ दिया, रवि की मौत ने निर्माण कंपनी की लापरवाही, अधिकारियों की अनदेखी और प्रशासन की कागजी निरीक्षण की पोल खोलकर रख दी है, अब जनता पूछ रही है कि 12 साल में अरबों खर्च होने के बाद भी सड़क क्यों नहीं बनी, बारिश को देखते हुए आवागमन सुचारु रखने के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था क्यों नहीं की गई, क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का ही इंतजार कर रहा था, रवि की मौत सिर्फ एक हादसा नहीं है, यह सिस्टम की लापरवाही की हत्या है, और अगर अब भी प्रशासन नहीं जागा तो कल कोई और रवि इस जाम की बलि चढ़ जाएगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)